सरसो

मंडियों मे नयी सरसो की आवक मे हुई बढ़ोतरी से रायड़ा के बाजारो मे आने लगी गिरावट

रबी की सीजन की सुरुवात होते ही है मंडियों में सरसो की आवक शुरू होने लगती है | अभी वर्तमान में मंडियों में सरसो की आवक काफी अच्छी देखने को मिल रही है | सरसो की आवक में बढ़ोतरी होने से सरसो के बाजार भाव मे गिरावट का रुख बना हुआ है |

अभी वर्तमान में सरसो की कटाई जोरो शोरो से चल रही है | इसी दौर में मंडियों में सरसों की भी बम्पर आवक देखने को मिल रही है | बम्पर आवक से बाजार भाव में गिरावट आने लगी हे | आज के इस लेख में सरसो के ताजा भाव की विस्तृत जानकारी को हम आज की इस पोस्ट मे जानने वाले है |

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े

राजस्थान मे हे सरसो की अच्छी आवक

राजस्थान में बड़े पैमाने पर सरसो की बिजाई की जाती है और बड़े पैमाने पर सरसो का उत्पादन भी राजस्थान में ही होता है | अभी वर्तमान में राजस्थान में सरसो की बम्पर आवक मंडी में देखने को मिल रही है | बम्पर आवक के चलते है सरसो के बाजार भाव में काफी दबाव देखने को मिल रहा है | सरसो के आवक में इजाफा होने से सरसो के बाजार भाव में आगे भी कुछ और दबाव बन सकता है |

अभी वर्तमान में राजस्थान की मंडियों में सरसो के ताजा बाजार भाव 4000 से 5700 रु प्रति किवंटल के भाव देखने को मिल रहे है | सरसो के बाजार भाव की बात करे तो सरसो के बाजार भाव मे अभी 100 से 200 रु प्रति किवंटल की गिरावट दर्ज की गयी है |

सरसो मे कुछ गिरावट

अभी वर्तमान में सरसो के बाजार भाव 4000 रु से 6000 रु प्रति किवंटल तक देखने को मिले है | सरसो के बाजार भाव मे आगे और भी गिरावट बनने की संभावना जताई जा रही है क्योकि अभी वर्तमान में सरसो की कटाई जोरो पर चल रही है | कटाई के बाद सरसो के बाजार भाव मे कुछ गिरावट बनना सम्भवत दिखाई दे रहा है | क्योकि आवक प्रेशर बनने से सरसो के बाजार भाव मे घटोती बन सकती है | जिससे सरसो के बाजार का गिरावट का कुछ रुख बन सकता है |

सरसो तेल मे मंदे के आसार कम

ग्राहकी कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 100 रूपये घटकर 12750 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। टीनों में इसके भाव 2200/2450 रूपए पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में इसके भाव 12600 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक गिरावट की संभावना नहीं है।

सरसो के ताजा बाजार भाव

  • BHARATPUR ( भरतपुर ) : ₹ 5770 -15
  • ALWAR ( अलवर ) : ₹ 5800 -25
  • KOTA ( कोटा ) : ₹ 5000/5800 +0
  • SUMERPUR ( सुमेरपुर ) : ₹ 6160 +0
  • BIKANER ( बीकानेर ) : ₹ 5200/5500 +0
  • DEESA ( डीसा ) : ₹ 5250/5750 -255
  • JODHPUR ( जोधपुर ) : ₹ 6160 +0

यह भी पड़े – Kisan Anudan Yojna – सब्सिडी योजना के तहत किसान खरीद सकते है कृषि यंत्र, मिलेगी 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी

सरसो की कुल आवक

RAJASTHAN ( राजस्थान ) : 65000
MADHYA PRADESH ( मध्य प्रदेश ) : 10000
UTTAR PRADESH ( उत्तर प्रदेश ) : 15000
HARYANA+PUNJAB ( हरियाणा+ पंजाब ) : 5000
GUJRAT ( गुजरात ) : 5000
OTHER ( अन्य ) : 25000
NEW ARRIVAL ( आवक ) : 40000
TOTAL ARRIVAL ( कुल आवक ) :1 65000

रबी फसलों की बिजाई 661 लाख हेक्टेयर के पार

गत वर्ष के 651.42 लाख हेक्टेयर व 10 सालाना औसत 635.30 लाख हेक्टेयर से अधिक है। तिलहन फसलों की बिजाई गत वर्ष से कमजोर। सरसों की बिजाई जो गत वर्ष 91.83 लाख हेक्टेयर थी घटकर 89.3 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी। मूंगफली की बिजाई 3.65 लाख हेक्टेयर, अलसी की 2.26, तिल की 0.42, सूरजमुखी की 0.74 व सेफ्लावर की 0.72 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।

कुल रबी दलहनों की बिजाई जाँ गत वर्ष 137.8 लाख हेक्टेयर थी उछलकर 140.9 लाख हेक्टेयर पहुंची। चना बिजाई इस वर्ष 98.55 लाख हेक्टेयर रही जो थी। गत वर्ष 95.87 लाख हेक्टेयर थी। मटर बिजाई गत वर्ष से मामूली बढ़कर 7.94, कुल्थी की 2, उड़द की 6.12, मूंग कीरबी फसलों की बिजाई 661 लाख हेक्टेयर के पार,1.4 लाख हेक्टेयर पहुंची। मसूर बिजाई गत वर्ष के बराबर 17.43 लाख हेक्टेयर बताई गयी। गेहं बिजाई गत वर्ष के 318.33 लाख हेक्टेयर से उछलकर 324.88 लाख हेक्टेयर पहुंची।

मोटे अनाज में मक्का की बिजाई 23.67 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष 21.75 लाख हेक्टेयर थी। जौ बिजाई 17 हजार हेक्टेयर उछलकर 6.2 लाख हेक्टेयर हुई। ज्वार बिजाई गत वर्ष के 27.36 लाख हेक्टेयर से घटकर 24.35 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी। धान बिजाई गत वर्ष से 2 लाख हेक्टेयर उछलकर 42.54 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top