Lahsun letast Report

लहसुन के बाजार भाव मे बड़ी मंदी का दौर , लहसुन किसानो को हो सकता है बड़ा नुकसान

लहसुन के बाजार भाव को लेकर हर किसान इस समय काफी चिंता में दिखाई दे रहा है | क्योकि इस समय लहसन किसानो की लागत भी नहीं निकल पा रही है | मालवा क्षेत्र के किसानो ने 50000 रु प्रति किवंटल का बीज खरीद कर लहसुन की बुवाई की थी और अब अब 1000 से 10000 के भाव में लहसुन बेचने से किसानो को उनकी लागत भी नहीं मिल पा रही है |

लहसुन की खेती करने वाले किसानो के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है | लहसुन के बाजारों से लहसुन किसानो को काफी जयादा नुकसान उठाना पड़ सकता है | जिससे लहसुन किसान चिंता में डूबे हुए दिखाई दे रहे है |

रोजाना ऐसे ही मंडी भाव की ताजा अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े –  व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े

लहसुन के बाजार भाव मे बड़ी मंदी का दौर

लहसुन के बाजार भाव मे लगातार गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है | गिरावट के बाद लहसुन के बाजार भाव अधिकतम 30000 से सीधे अधिकतम 10000 रूपये पार्टी किवंटल पर आ गए है | जिससे लहसुन किसानो को मंदी का झटका लगा है | लहसुन के बाजार भाव का 30000 से गिरकर सीधे 10000 रु प्रति किवंटल के अधिकतम भाव पर आना बहुत बड़ी मंदी का दौर रहा है |

इतनी बड़ी मंदी के कारण लहसुन किसानो में काफी निराशा देखने को मिल रही हए क्योकि लहसुन के बाजार भाव में बहुत ही जोरदार गिरावट इस माह देखने को मिली है |

जनवरी महीने मे 10000 रु की गिरावट

लहसुन के बाजार भाव में गिरावट का दौर 45 दिन से चल रहा है लेकिन अभी जनवरी महीने में लहसुन के बाजार भाव में 10000 रु प्रति किवंटल की गिरावट देखने को मिली है | अभी वर्तमान में लहसुन के बाजार भाव 1000 से 10000 रु प्रति किवंटल तक देखने को मिल रहे है | लहसन के बाजार भाव मे गिरावट आने से उठी लहसुन के किसानो मे काफी निराशा देखने को मिल रही है |

यह खबर भी पड़े-सोयाबीन कीमतों में तेजी की रफ़्तार शुरू, देखे आज का अधिकतम सोयाबीन भाव

वर्तमान मे लहसन के बाजार भाव

लहसुन के मंडी भाव की जानकारी इस प्रकार है –

  • उठी लहसुन बेस्ट – 9000 से 108000
  • उठी लहसुन मीडियम बेस्ट – 8000 से 9000
  • उठी लहसुन मीडियम – 7000 से 8000
  • उठी लहसुन छोटा मॉल – 4000 से 7000
  • उठी लहसुन छरी मॉल – 1000 से 4000
  • देशी लहसुन बेस्ट- 4000 से 6000
  • देशी लहसुन मीडियम बेस्ट – 3000 से 4000
  • देशी लहसुन मीडियम 1500 से 3000
  • देशी लहसुन छोटा मॉल – 2000 से 3000
  • देशी लहसुन छरी मॉल 300 से 1500

उठी लहसुन किसानो को होगा बड़ा नुकसान

उठी लहसुन किसानो को काफी नुकसान इस वर्ष उठाना पड़ सकता है क्योकि इस वर्ष उठी लहसुन किसानो ने 50000 रूपये प्रति किवंटल का बीज खरीदा था और अब नयी उठी लहसुन के बाजार भाव नहीं मिलने से किसानो को काफी नुकसान देखने को मिल रहा है | अभी वर्तमान में उठी लहसुन किसानो को 4000 से 10000 रु प्रति किवंटल के बाजार भाव देखने को मिले है | जिससे लहसुन किसानो में काफी नुकसान देखने को मिल रहा है |

लहसुन का उत्पादन भी हो रहा कम

इस वर्ष लहसुन के लिए मौसम की अनुकूलता नहीं रही है | मौसम की अनुकूलता नहीं होने से लहसुन के उत्पादन में काफी कमी देखने को मिल रही है क्योकि इस वर्ष गर्मी ज्यादा होने से लहसुन की फसल पर काफी प्रभाव पड़ा है | लहसुन का उत्पादन कम होने और भाव भी कम होने से लहसुन किसानो को काफी नुकसान देखने को मिल रहा है |

लहसुन की बुवाई के समय बारिश होने से भी लहसुन की खेती प्रभावित हुई थी काफी समय के बाद फिर से किसानो द्वारा खेत को तैयार किया गया था | फिर मौसम के मिजाज से लहसुन में अत्यधिक गर्मी से पौधे सूखने लगे थे | इसा वर्ष मौसम ने लहसुन किसानो का नहीं दिया साथ | लहसुन में वर्तमान में अनेक रोग लगने से फसल को कच्चा निकलना पड़ रहा हे |

भाव मे आ सकती हे और गिरावट

लहसुन में लगातार अवाक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही हे और साथ ही बाजारों में बड़ी गिरावट होने से किसानो बड़ी हानि हो रही हे | भाव में गिरावट ज्यादा होने से किसान उठी लहसुन निकलना शुरू कर दिया हे | ऊटी लहसुन के साथ ही देशी लहसुन की अवाक भी अधिक देखने को मिल रही हे | अभी वर्तमान में नई लहसुन की शुरुवात ही हुई है अगर लहसुन की बम्पर आवक फरवरी महीने में बनेगी तो निश्चित ही बाजार और गिर सकते है |

कच्चा मॉल की आवक ज्यादा

लहसुन के बाजार भाव में गिरावट की गति तेज होने से किसानो ने कच्चे मॉल को निकलना शुरू कर दिया है | क्योकि भाव मे गिरावट के कारण किसान कच्चा मॉल को मंडी लाने लग गए है | मनादियो में कच्चे मॉल की आवक अधिक होने से बाजार में भी गिरावट ज्यादा बन रही हे | कच्चे मॉल के कारण आवक का प्रेशर ज्यादा बन रहा है जिससे लहसुन की कीमतों में जोरदार का रुख बन रहा है |

देशी लहसुन का कच्चा मॉल भी मंडियों में ज्यादा ही देखने को मिल रहा है | किसान के द्वारा मंडियों में लाया गया देशी लहसुन कच्चा होने के कारण 500 रु प्रति किवंटल से लेकर 4000 रु प्रति किवंटल के भाव पर बिक रहा है | इस भाव पर किसान की लगत भी नहीं निकल पा रही है फिर भी किसान इस भाव पर लहसन को बेचने के लिए मजबूर दिखाई दे रहे है |

मालवा क्षेत्र में ज्यादा हे उठी लहसुन

सबसे ज्यादा उठी लहसुन की बुवाई इस वर्ष मालवा क्षेत्र में हुई है | मालवा क्षेत्र के किसानो ने 50000 से 55000 रु प्रति किवंटल की उठी लहसुन को खरीद कर बुवाई की है | लहसुन की बुवाई इस क्षेत्र में ज्यादा होने से अभी वर्तमान में इन क्षेत्र की मंडियों में आवक भी काफी ज्यादा देखने को मिल रही है | इस क्षेत्र के किसानो को अपनी बीज की लागत की राशि भी प्राप्त नहीं हो रही है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top